Deoghar news : बरवा में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, नहीं हो पायी पहचान

देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के बरवा गांव से पुलिस ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया है. घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जसीडीह . जसीडीह. थाना क्षेत्र के बरवा गांव से पुलिस ने बुधवार को एक 65वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया. मृतक की पहचान नही हो सकी है. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल देवघर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आसपास के गांव के लोगों ने सड़क पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा हुआ है. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ विजय कुमार जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पुलिस को वृद्ध की पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले. जबकि आसपास के लोग भी घटना की सूचना पर शव को देखने के लिए पहुच गये. लेकिन शव की पहचान नहीं कर पाये. लोगों ने पुलिस क��� बताया कि उक्त व्यक्ति को काफी दिनों से आसपास के इलाके में धूमते देखा गया था, जो मांग कर अपना जीवन यापन करता था. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत अधेड़ की मौत अचानक तबीयत बिगड़े से हो गयी होगी. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक के बदन पर ब्लू रंग का स्वेटर व चेक लूंगी मिली है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >