Deoghar News : रेलवे ट्रैक पर मिला अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव

जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच हथियारा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को पुलिस ने एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान नही हो सकी है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत व अर्धनग्न अवस्था में था.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच हथियारा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को पुलिस ने एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान नही हो सकी है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत व अर्धनग्न अवस्था में था. घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना व मधुपुर आरपीएफ से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल किया. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है या फिर किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के इरादे से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह को स्टेशन के अधिकारी द्वारा थाना को सूचना दी गयी थी कि उक्त स्थान के डाउन लाइन के पोल संख्या 315/6-8 के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ कौशलेंद्र कुमार, लक्ष्मण तुरी, आरपीएफ एएसआइ डीपी सिन्हा जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव बरामद किया. पुलिस को युवक के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. आसपास के गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन शव की पहचान नही कर सके. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत: युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, इस कारण उसकी मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. युवक सिर्फ ब्लू रंग का टी-शर्ट पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >