Deoghar News : योजनाओं में पारदर्शिता व लाभुकों के चयन की प्रक्रिया तेज करें : डीडीसी

मंगलवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को वेदव्यास आवास निर्माण एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा व लाभुक चयन को लेकर बैठक हुई.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : मंगलवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को वेदव्यास आवास निर्माण एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा व लाभुक चयन को लेकर बैठक हुई. बैठक में डीडीसी ने पाया कि वेदव्यास आवास निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों पर बीडीओ के जांच प्रतिवेदन अब तक मत्स्य विभाग, देवघर को प्राप्त नहीं हुए हैं. इस पर डीडीसी ने सभी बीडीओ को अविलंब जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए पत्राचार करने का आदेश दिया. वहीं, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तीन लाभुकों का चयन किया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं पर भी निर्णय लिया गया. बैठक में योजनाओं की पारदर्शिता, लाभुक चयन की प्रक्रिया को तेज करने तथा जनजातीय ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया. बैठक में विधायक प्रतिनिधि, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं मत्स्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे. हाइलाइट्स वेद व्यास आवास व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर डीडीसी ने की बैठक पीएम मत्स्य संपदा योजना के लाभुकों के तीन लाभुकों का चयन बीडीओ को निर्देश : वेद व्यास आवास योजना का जांच प्रतिवेदन शीघ्र भेजें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >