Deoghar News : पंजी अपडेट नहीं रहने पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी

उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड की रढ़िया पंचायत का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम रोहनपुर में जलछाजन प्रकोष्ठ, देवघर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड की रढ़िया पंचायत का निरीक्षण किया. उन्होंने ग्राम रोहनपुर में जलछाजन प्रकोष्ठ, देवघर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण काम करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. वहीं पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने पर मनरेगा के तहत संधारित सात अनिवार्य पंजी अद्यतन नहीं पाये गये, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने रोजगार सेवक को अविलंब सभी पंजी को अद्यतन करने का आदेश दिया. इसके अलावा पंचायत भवन में आये ग्रामीणों से भी उन्होंने योजनाओं के लाभ और विकास कार्यों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जिला जलछाजन प्रकोष्ठ के तकनीकी विशेषज्ञ, संबंधित पीआइए के तकनीकी पदाधिकारी, पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व मुखिया मुकेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे. हाइलाइट्स डीडीसी ने मोहनपुर प्रखंड की रढ़िया पंचायत का निरीक्षण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >