Deoghar News : बाल सुधार गृह की बच्चियों के प्रति संवेदनशील रहें अधिकारी : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाल सुधार गृह सह संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बच्चियों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाल सुधार गृह सह संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बच्चियों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया. मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चियों की देखभाल, सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल सुधार गृह में रह रही बच्चियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करवायें. उन्होंने बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चियों की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. साथ ही, उन्होंने केयर टेकर, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने को कहा, जिससे संस्थान की व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके. बैठक में यह भी जानकारी दी गयी कि जिले के 113 अनाथ, बेसहारा व कोविड के दौरान माता-पिता को खोने वाले बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर डीडीसी पीयूष सिन्हा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, एपीआरओ, डीसीपीयू की टीम व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे. हाइलाइट्स -113 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर मुख्यधारा में लाने की पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >