Deoghar news : सड़क सुरक्षा माह में बैडमिंटन प्रतियोगिता के जरिये चलाया जागरूकता अभियान, डीसी ने रैकेट पर आजमाये हाथ

सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता अभियान को लेकर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में आयोजन किया गया.

संवाददाता, देवघर. सड़क सुरक्षा माह के तहत खेल और जागरुकता को जोड़ते हुए दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस इनडोर स्टेडियम में मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना है. प्रतियोगिता में अंडर-19 ओपन डबल और 35 प्लस डबल वर्ग सहित कुल तीन कैटेगरी में मुकाबले खेले जा रहे हैं. खास बात यह है कि डीसी स्वयं 35 प्लस डबल वर्ग में प्रतिभागी के रूप में उतरे. जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आये करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उद्घाटन समारोह में जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, जिला खेल पदाधिकारी संतोष यादव, मोटरयान निरीक्षक अमित झा, प्रथम रजवाड़, सुभाष टिग्गा, सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक त्रिलोकनाथ मिश्रा, जिला खेल संघ के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव कनिष्क कश्यप एवं उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनाली दुबे, पंकज चौधरी, अंकेश कुमार और हर्ष कुमार मौजूद रहे. प्रतियोगिता के संचालन में अभिषेक, राहुल और अमिताभ ने रेफरी की भूमिका निभायी. आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >