Deoghar News : योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कोताही पर होगी कार्रवाई : डीसी

समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई

प्रमुख संवाददाता, देवघर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें अबुआ आवास योजना, बाबा साहब आंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा हुई. डीसी ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, लाभुकों का शत-प्रतिशत इ-केवाइसी मिशन मोड में कराने तथा लंबित जियो टैगिंग तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया. योजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जतायी और कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी.

सिर्फ कार्यालय नहीं, क्षेत्र में जाकर करें मॉनिटरिंग

डीसी ने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयी आंकड़ों तक सीमित नहीं रहें, बल्कि नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों को शोकॉज कर वेतन रोकने की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, खेल मैदान, शेड, गार्डवाल, सोकपिट, ग्रामीण सड़क, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, दीदी बाड़ी योजना, कूप निर्माण, जेएसएलपीएस व आम बागवानी योजना की भी समीक्षा की गयी.

पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

गर्मी को देखते हुए डीसी ने जिले के सभी प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने, खराब चापानलों की त्वरित मरम्मत कराने, ड्राइ जोन में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब सोलर जलमीनारों को तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी बीडीओ, अभियंता, बीपीओ, ब्लॉक कॉर्डिनेटर, जेएसएलपीएस व एबीएफ की टीम सहित अन्य मौजूद थे.

हाइलाइट्स

डीसी ने की ग्रामीण विकास विभाग की लंबित योजनाओं की समीक्षा

लंबित जियो टैगिंग और आवास योजनाओं को जल्द पूरा करें

ड्राइ जोन क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करवायें

खराब चापानल और सोलर जलमीनारों की मरम्मत करवायें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >