डीसी ने की विश्वकर्मा पूजा, तकनीकी संसाधनों के पूजन के साथ मांगी जिले की प्रगति

देवघर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गोपनीय कार्यालय में पूजा कर जिले के विकास की कामना की. वहीं, जनसंपर्क विभाग ने भी अपने तकनीकी उपकरणों का पूजन कर प्रगति की प्रार्थना की.

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट देवघर : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को देवघर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने गोपनीय कार्यालय में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, प्रगति और विकास की कामना की.

विभाग के एपीआरओ रोहित विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network

वहीं, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न हुई. कार्यालय में स्थापित तकनीकी उपकरणों, वाहनों और मशीनरी की साफ-सफाई कर उनका पूजन किया गया. सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत विभाग के सभी कर्मियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विभागीय कार्यों की निर्बाध प्रगति की कामना की गयी.

पूजा करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और सूचना भवन में विश्वकर्मा पूजा करते जनसंपर्क विभाग के एपीआरओ रोहित विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network

इस अवसर पर एपीआरओ श्री विद्यार्थी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं. उनकी पूजा कर्म के प्रति समर्पण और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग की प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग इन्हीं संसाधनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाता है. पूजा के बाद अधिकारियों, कर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार समेत गोपनीय शाखा के कर्मी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >