Deoghar News : आठ से 12 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें समाहरणालय शिफ्टिंग, श्रावणी मेला की तैयारी में भी लगें: डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में नये समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में नये समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. डीसी ने निर्देश दिया कि आठ अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच हर हाल में सभी कार्यालय प्रधान अपने-अपने विभागों को नये भवन में शिफ्ट कर लें. उन्होंने कहा कि समय सीमा के भीतर स्थानांतरण पूरा कर नये परिसर से सुचारू रूप से कामकाज शुरू करना प्राथमिकता है. बैठक में डीसी ने संताल परगना आयुक्त के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें.

श्रावणी मेला-2026 पर विशेष फोकस

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीसी ने संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव और प्रतिवेदन जल्द से जल्द डीसी कार्यालय को सौंपें. बैठक में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एसडीपीओ देवघर, डीआरडीए निदेशक, डीटीओ शैलश प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

हाइलाइट्स

समाहरणालय शिफ्टिंग पर डीसी ने दिया सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >