Deoghar News : महाशिवरात्रि से 24 घंटे पूर्व शिवबारात रूट का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें : डीसी

महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली भव्य शिवबारात के सफल, सुरक्षित व सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शिवबारात रूटलाइन का निरीक्षण किया.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली भव्य शिवबारात के सफल, सुरक्षित व सुचारू संचालन को लेकर मंगलवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शिवबारात रूटलाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने केकेएन स्टेडियम में शिवबारात को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. इसके बाद शिवबारात के रूटलाइन केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आज़ाद चौक, बाजला चौक व टावर चौक के अंदरूनी मार्गों का निरीक्षण किया गया. डीसी ने मार्ग में पड़ने वाले गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, नालों की साफ-सफाई तथा सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों के किनारे बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीसी ने नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि से 24 घंटे पूर्व संपूर्ण रूटलाइन का भौतिक सत्यापन कर बिजली, टेलीफोन व केबल तारों की जांच सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इस दौरान डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एसडीपीओ, डीटीओ शैलश प्रियदर्शी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर मनोज कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल समेत अन्य उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर डीसी ने किया रूटलाइन निरीक्षण

गड्ढे, नाले, अतिक्रमण व तारों की जांच कर समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >