Deoghar News : कांवरिया पथ, क्यू कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं और फुट ओवरब्रिज को करें दुरुस्त : डीसी

श्रावणी मेला-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को निकले. उन्होंने कांवरियों की सुविधा के लिए किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को निकले. दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर पैदल चलकर उन्होंने कांवरियों की सुविधा के लिए किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाव, बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकलों के आसपास सफाई और अतिक्रमण हटावायें. डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बालू की क्वालिटी महीन हो, इसका ध्यान रखें ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा कठिनाई नहीं हो. पैदल निरीक्षण के क्रम में डीसी ने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केंद्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागर, इंद्र वर्षा व गांव के बाहरी पथों की साफ सफाई का काम समय पर पूरा कर लें. उन्होंने कांवरिया पथ पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें. नल से निकलने वाली पानी रास्ते में जहां-तहां न बहे, इसकी व्यवस्था करें. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुम्मा से खिजुड़िया मोड़ शेड, चापाकल, सरकारी भवन, शौचालय, वन विभाग के शेड, भवन प्रमंडल की भवनों के अतिक्रमण के अलावा कांवरिया पथ में हो रहे अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटाने का निर्देश एसडीओ देवघर को दिया. इस दौरान डीसी ने मेला क्षेत्र व रुटलाइन का डीसी ने निरीक्षण किया. इस दौरान वे बाघमारा बस स्टैंड, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ का निरीक्षण किया और सुविधा व तैयारियों से अवगत हुए. टेंट सिटी में वेंटिलेशन पर विशेष ध्यान रखें निरीक्षण के क्रम में डीसी ने बाघमारा बस स्टैंड के बाद कोठिया में श्रद्धालुओं के आवासन के लिए बनने वाले टेंट सिटी में सुविधा व सुरक्षा के साथ हाइजीन और वेंटिलेशन पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारियों को दिया. उन्होंने परित्राण के समीप वाहन पड़ाव स्थल पर बेरिकेडिंग, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मेला के दौरान स्वास्थ्य कैंप, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई और बैनर-पोस्टर के माध्यम से आवश्यक जानकारी भी प्रदर्शित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. क्यू कॉम्प्लेक्स में श्रद्धालुओं को मिले सारी सुविधाएं शिवगंगा और क्यू काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए डीसी ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिया कि शिवगंगा सरोवर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचरा उठाव पर विशेष ध्यान रखें. उन्होंने इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम में हो रहे कार्यों को भी बेहतर करने की बात कही. डीसी ने क्यू-कॉम्पलैक्स की सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ फुट ओवरब्रिज की मरम्मत, रंगाई और सफाई करने का निर्देश दिया. वहीं मनसिंघी, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक पर होने वाले कार्यों के संबंध में भी दिशा निर्देश दिया. डीसी के साथ निरीक्षण में नगर आयुक्त, एसी, एसडीओ, एनडीसी, डीटीओ, डीपीआरओ, डीपीओ, डीएसओ, इइ पीएचइडी, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल, एनआरपी आदि थे. हाइलाइट्स राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारी को लेकर डीसी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण दुम्मा बॉर्डर से पैदल भ्रमण कर डीसी ने सुरक्षा व सुविधाओं के लिए होने वाले कार्यों का लिया जायजा मेला क्षेत्र में व्यवस्था को लेकर डीसी ने दिया निर्देश सरसा और भलुवा में बनेगा वाहन पार्किंग स्थल-श्रद्धालुओं के आवासन के लिए सभी सुविधाओं से लैस टेंट सिटी बनाये जायेंगे कांवरिया पथ में साफ-सफाई, अतिक्रमण, रंगरोगन, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, ओपी, पर्यटन केंद्र से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करें शिवगंगा सरोवर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई व कचरा उठाव पर रहे ध्यान मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करें विद्युत कार्यपालक अभियंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >