Deoghar News : कुपोषण उन्मूलन व भवन निर्माण में तेजी लायें, लिंगानुपात सुधार पर करें विशेष फोकस : डीसी

जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की व्यापक समीक्षा को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय में बैठक की.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की व्यापक समीक्षा को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गुरुवार को समाहरणालय में बैठक की. बैठक में डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी दिन-प्रतिदिन सेवाओं को बेहतर व सुदृढ़ बनायें. उन्होंने सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय व जिला अस्पतालों के भवनों की स्थिति की जांच करते हुए जीर्णोद्धार, रंग-रोगन, उपकरण क्रय, दवाओं की उपलब्धता एवं परिवेश उन्नयन पर भी फोकस करने के निर्देश दिये.

डीसी ने कुपोषण उन्मूलन अभियान पर विशेष बल देते हुए कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार केंद्र में भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, नियमित एएनसी जांच व टीकाकरण सुनिश्चित करें. बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों को शीघ्र पूरा करने, पेयजल आपूर्ति प्रणाली सुदृढ़ करने और बाल लिंगानुपात सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये. बैठक में सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

——————

हाइलाइट्स

स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने को लेकर डीसी ने दिये सख्त निर्देश

बैठक में डीसी ने दिये निर्देश

-कुपोषित बच्चों को उपचार केंद्र भेजने की प्रक्रिया में तेजी लायें

-स्वास्थ्य भवनों के जीर्णोद्धार, उपकरण खरीद व दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें

-गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण व टीकाकरण सुनिश्चित करें

-लिंगानुपात सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करें

-भवन निर्माण में तेजी लायें और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >