Deoghar news : जसीडीह पब्लिक स्कूल में रजत जयंती समारोह, नृत्यों में दिखी देश की भाषायी विविधता

जसीडीह स्थित जसीडीह पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्कूल की स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह स्थित जसीडीह पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्कूल की स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दीपनारायण दुबे व मनोरमा देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, डीपीआरओ रणवीर सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. बच्चों ने मराठी, तमिल, गुजराती, छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. इसके साथ ही देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि शिक्षात्मक विकास के साथ-साथ संस्कार पूर्ण शिक्षा की आवश्यकता बढ़ती जा रही है. उन्होंने विद्यार्थियो को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी. नेत्र चिकित्सक डॉ एनडी मिश्रा ने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर सही जोर दिया जा रहा है. वही स्कूल के निर्देशक डॉ भारतेन्दु दुबे ने कहा कि अभिभावकों ने इस स्कूल पर भरोसा जताया और स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन करवाये. इसके लिए सभी अभिभावक साधुवाद है. स्कूल में बच्चों को संस्कारपूर्ण शिक्षा दी जा रही है. इस स्कूल के कई विद्यार्थी वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं. मौके पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य बलराम झा, सहोदया के अध्यक्ष रामसेवक गुंजन, रेडरोज स्कूल के प्राचार्य अनिल पांडे, प्रो सुंदर चरण मिश्रा, सुबोध झा, स्कूल की प्राचार्या डॉ योगिता वाजपेयी सहित स्कूल की सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >