बच्चों ने भजन-नृत्य की प्रस्तुति देकर मन मोहा

महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को दीपावली व छठ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने दीप जलाकर किया. इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने दीपावली व छठ के गीतों के प्रसंग पर छठ गीत, भजन, नृत्य, भाव नृत्य, अभिनव नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक और मनमोहन रहा. सभी ने करतल ध्वनि कर कार्यक्रम का आनंद उठाया. कार्यक्रम का संयोजन मुख्य रूप से भारतीय संस्कृति और मान्यताओं को मुख्य आधार मानकर किया गया. कार्यक्रम का संयोजन अंकिता कुमारी, धन्यवाद ज्ञापन शिवनाथ झा व संचालन विनोद कुमार तिवारी और साक्षी कुमारी ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >