रामनवमी पर ध्वजा चढ़ाने उमड़ी लोगों की भीड़

रामवनमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हनुमान मंदिरों में फहरायी गयी बजरंगी ध्वजा

पालोजोरी. रामवनमी के अवसर पर शुक्रवार को अंचल क्षेत्र के पवनसुत हनुमान मंदिरों में बजरंगी ध्वजा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. सुबह जल्दी पूजन संपन्न होने के बाद कई मंदिरों में ध्वजा फहराई गयी, जबकि कुछ स्थानों पर पूजा में विलंब होने के कारण श्रद्धालुओं को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा. इस अवसर पर सारठ विधानसभा के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह भी उपस्थित रहे. उन्होंने पालोजोरी महावीर मंदिर और अंबेडकर चौक स्थित हनुमान धाम मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा कमेटी के सदस्यों ने विधायक का स्वागत अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >