Deoghar News : साइबर अपराधियों पर शिकंजा, पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

जिले में सक्रिय साइबर ठगी के गिरोहों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. रविवार को पुलिस ने पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वरीय संवाददाता, देवघर : जिले में सक्रिय साइबर ठगी के गिरोहों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. रविवार को पुलिस ने पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उक्त जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के सुग्गीबाद गांव निवासी शंभू कुमार रवानी, चितरा थाना क्षेत्र के दुमदुमी गांव निवासी बबलू दास और मोहनपुर थाना क्षेत्र के ढोड़वारी गांव निवासी संगीत कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने सभी आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के रामरायडीह जंगल से गिरफ्तार किया है. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी संगीत के खिलाफ वर्ष 2021 में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज हो चुका है. उसके खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 100/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद कर रहे थे, जिनके साथ एसआई खुर्शीद आलम और सशस्त्र बल शामिल थे. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक देवघर जिले में साइबर ठगी के 673 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से 830 मोबाइल फोन और 1064 सिम कार्ड बरामद किये हैं, जिसमें 247 प्रतिबिंब एप पर अपलोड सिम बरामद हुआ है. हाइलाइट्स सारवां थाना क्षेत्र के रामरायडीह जंगल से सभी को किया गया गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद आरोपित कृषि विभाग का अधिकारी बनकर कॉल कर भेजते थे लिंक फर्जी फोन पे व पेटीएम कस्टमर केयर बनकर भी करते थे ठगी जनवरी से अब तक देवघर में 673 साइबर अपराधी गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >