मधुपुर. प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रत्याशी को चुनाव से संबंधित कोई भी आपत्ति है तो वे अपना सुझाव रख सकते है. बताया कि मतगणना को लेकर महिला महाविद्यालय में मत पत्रों की गिनती के लिए 10 टेबुल बनाये गये है. कहा कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 10 मतगणना अभिकर्ता को रखेंगे. इसके लिए अनुमंडल कार्यालय में अभिकर्ता का आधार कार्ड व रंगीन फोटो देकर पहचान पत्र बना ले. वही वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी व अभिकर्ता भी पहचान पत्र बनाने के लिए अनुमंडल कार्यालय में फाॅर्म भरकर जल्द जमा करें, ताकि उन्हें पहचान पत्र निर्गत किया जा सके. मौके पर एसडीओ राजीव कुमार, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय कुमार पांडेय समेत दर्जनों प्रत्याशी मौजूद थे.
ऑब्जर्वर ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ की बैठक
मधुपुर प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला कॉलेज में होगी काउंटिंग
