कोरोना इफेक्ट : मधुपुर में नदी में बहाया दूध

कोरोना बीमारी को लेकर गांवों में दूध कम खपत होने के कारण दूध बर्बाद हो रहा है. गाय को हर दिन दूध दे रही है. दूध का उत्पादन कम नहीं किया जा सकता है. ऐसे में मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के पटवाबाद पंचायत अंतर्गत राजाभीटा गांव में दूध उत्पादकों ने गाय व भैंस का दूध नदी में विसर्जित कर दिया.

मधुपुर : कोरोना बीमारी को लेकर देशभर में हुए लॉकडाउन का असर दूध उत्पादकों पर दिखने लगा है. बाजार बंद होने के कारण इनका दूध दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहा है. गांवों में खपत कम होने के कारण दूध बर्बाद हो रहा है. गाय को हर दिन दूध दे रही है. दूध का उत्पादन कम नहीं किया जा सकता है.

ऐसे में मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के पटवाबाद पंचायत अंतर्गत राजाभीटा गांव में दूध उत्पादकों ने गाय व भैंस का दूध नदी में विसर्जित कर दिया. दूध उत्पादक श्याम किशोर यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, तेज नारायण यादव, विजय यादव, वृद्ध राज यादव, मनीष यादव, उत्तम यादव आदि ने बताया कि लॉकडाउन में लोग मिठाई दुकान व डेयरी में दूध लेने नहीं आ रहे हैं. इस कारण उनलोगों का हजारों लीटर दूध बर्बाद हो रहा है. गांव में 8 से 10 परिवार दूध का कारोबार करते हैं.

जिनके पास 150 गाय व 70 भैंसें हैं. देश में लॉकडाउन हो जाने के कारण वे लोग दूध बाहर बेचने के लिए नहीं जा पा रहा है. वहीं दूसरी ओर मवेशियों का चारा-बिचाली बंगाल से नहीं आ रहा है. वे लोग आठ से 10 गाड़ी चारा मंगवाते थे. मधुपुर बाजार में चोकर, कपिला आहार, चुन्नी व दर्रा के मूल्य में भी बढ़ोतरी हो जाने के कारण जानवरों को खिलाने में काफी परेशानी हो रही है.

अभी गांव व आसपास के इलाके में ही वह लोग अपने दूध को 20 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं. दूध की अधिक मात्रा में उत्पादन होने के कारण उन लोगों को नदी में दूध का विसर्जन करना पड़ जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >