देवघर के पालोजोरी खरडंगाल स्कूल में रसोइया का हुआ चयन

पालोजोरी के खरडंगाल स्कूल में नई रसोइया का चयन पारदर्शी तरीके से हुआ। सेवानिवृत्त रसोइया खुतेजा बीबी को भावभीनी विदाई दी गई। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

पालोजोरी: खरडंगाल स्कूल में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में स्कूल के लिए नई रसोइया का चयन व अपनी सेवा पूरी कर चुकीं निवर्तमान रसोइया की विदाई दिया गया. मौके पर पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान वर्षों तक विद्यालय के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइया खुतेजा बीबी को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया. स्थानीय मुखिया मनु चौड़े ने खुतेजा बीबी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदा किया. इस विदाई बेला में अपने लंबे सेवाकाल और सहकर्मियों के जुड़ाव को याद कर निवर्तमान रसोइया खुतेजा बीबी की आँखें भर आईं, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया. इसके उपरांत रसोईया चयन प्रक्रिया के लिए गांव की दो महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की. चयन को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधक समिति के चयनित 12 सदस्यों ने मतदान का सहारा लिया. इसमें सहबानु बीबी को 8 मत जबकि जुबिदा बीबी को 4 मत प्राप्त हुआ. इसके बाद सहबानु बीबी को रसोइया पद के लिए चयनित कर लिया गया. मुखिया मनु चौड़े, वार्ड सदस्य सालेहा खातून, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जमशेद अंसारी, सदस्य समशेर अली, सद्दाम अंसारी, दिलदार अंसारी, जूही खातून, समीउद्दीन मियां, जमीना खातून, सकीला, संयोजिका संजीदा और चांदनी खातून सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Uday kant singh

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >