कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

देवीपुर: एसआइआर व जनगणना पर कांग्रेसियों ने की चर्चा

देवीपुर. आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाये जा रहे संवाद और बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को देवीपुर प्रखंड के झूमरबाद पंचायत भवन में प्रखंड संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष नकुल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हर पंचायत और हर बूथ तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना जरूरी है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके. कार्यक्रम के दौरान एसआईआर, जनगणना और संगठन विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. नेताओं ने इन विषयों पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी देते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. मौके पर अवधेश प्रजापति, गणेश दास, राजेश वर्णवाल, ओम प्रकाश यादव, डाॅ केके रमानी, मो मुस्तफा, भीम मंडल, परशुराम यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >