वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने की मंत्रणा

करौं : वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

करौं. प्रखंड क्षेत्र के कर्णेश्वर पेट्रोल पंप स्थित एक निजी आवास में बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा अभियान के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें देवघर जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय मुन्नम समेत पंचायत नागादरी, कसैया, सालतर, रानीडीह, गंजोवारी, रांगासिरसा बाधनाडीह, वदिया, विरेनगड़िया, टेकरा, पाथरोल व बारा आदि पंचायतों से दर्जनों कार्यकर्ताओं हिस्सा लेते वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा बुलंद किया. बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि प्रत्येक पंचायतों में वोट चोर, गद्दी छोड़ के संबंध जो हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा उसे 24 अक्तूबर को जिला कार्यालय में जमा कर देना है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी सहमति से हस्ताक्षर अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अभियान से जोड़ने में प्राथमिकता दें. क्योंकि महिलायें राष्ट्र की नींव है. हमें मिलजुल कर लोकतंत्र बचाना है. मौके पर सफीक शेख, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनंजय पांडेय, एकराम, बाबूराम, किशोर रवानी, भूदेव तुरी, राजेंद्र साहा, फकरुद्दीन अंसारी, चंद्रदेव दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >