राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनायी गयी 156वीं जयंती

कांग्रेसियों ने मनाया महात्मा गांधी की 156वीं जयंती

मधुपुर. शहर के राजबाड़ी होटल परिसर में शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनायी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधी के आदर्श और सिद्धांत को मानने वालों का देश है. आज हम लोगों के बीच महात्मा गांधी नहीं है, पर उनके सिद्धांत हम लोगों के साथ है. संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे देश को गर्व है. मौके पर नगर अध्यक्ष मो सैफ, गोल्डी खान, राजीव कुमार, इमरान अशर्फी, मुशर्रफ हुसैन, अभिनव, जैकब, शहजाद खान, गौतम चंद्र, विजय आनंद लच्छीरामका आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >