मधुपुर. शहर के नवाडीह भेड़वा में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माला और पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सैफ अहमद ने कहा कि जिसने कलम से इतिहास बदला है, जिसने समाज को झुकने नहीं दिया व कल खड़े होने का साहस दिया वह नाम है बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर. आज उनके दिखाये हुए पद चिह्न पर चलने की जरूरत है. बाबा साहेब के विचार समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय पर आधारित था. उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो ” का मूलमंत्र दिया. शिक्षा को महिला सशक्तिकरण व दलितों के उत्थान का सबसे शक्तिशाली हथियार मानते थे. मौके पर वार्ड पार्षद शकीला खातून, मोतीलाल साह, राजीव कुमार,राजा, सुनील कुमार दास, शहजाद खान, करण यादव, राशीद, गौरव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
बाबा साहेब के पद चिह्न पर चलने की जरूरत : कांग्रेस

बाबा साहेब के पद चिह्न पर चलने की जरूरत : कांग्रेस
Copied link
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनायी बाबा साहेब की जयंती