संदिग्ध परिस्थिति में युवक लापता, थाने में की शिकायत

चितरा : 21 वर्षीय युवक रहस्यमय हालात में लापता, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

चितरा. थाना क्षेत्र के दूधिचुआं गांव निवासी भानु मंडल के 21 वर्षीय पुत्र दिनेश मंडल रविवार (5 अप्रैल) की सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. बताया गया कि दिनेश रविवार सुबह लगभग 9 बजे घर से निकले थे. वह नाश्ता करने के बाद घर से बाहर गए, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. काफी समय तक उनकी कोई खबर नहीं मिलने पर परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाके में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. दिनेश मंडल एक मोटरसाइकिल गैराज में कार्य करते हैं और कभी-कभी ट्रकों में खलासी का काम भी करते थे. घर से निकलते समय उनका मोबाइल फोन साथ नहीं था, जिससे उनसे संपर्क करना संभव नहीं हो पाया. परिजन बता रहे हैं कि दिनेश का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह सामान्य व्यवहार का युवक था. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुष्टि की कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >