ग्रामीणों ने निर्माणाधीन नाली में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर किया विरोध

पालोजोरी : मुखिया से शिकायत कर कार्य को मानक के अनुरूप करने की मांग की

प्रतिनिधि, पालोजोरी; प्रखंड क्षेत्र की बसबुटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव में निर्माणाधीन नाली में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. शनिवार को ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और संवेदक के प्रतिनिधि से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही. ग्रामीणों ने बताया कि नाली निर्माण में घटिया छड़, घटिया सीमेंट, गिट्टी और जोरिया के बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बालू में काफी मात्रा में मिट्टी का अंश है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल उठता है. गांव के धनेश्वर मिर्धा, नागेश्वर राय, राजू बाउरी, कुंती देवी, नियोता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का विरोध करते हुए इसकी शिकायत पंचायत मुखिया सलमा खातून से की. साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य की जांच की मांग की.

वहीं,

इस मामले में संवेदक सतीश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य मानक के रूप किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद व निराधार है.

क्या कहती हैं मुखिया

ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माण कार्य का जायजा लिया. ग्रामीणों की शिकायत जायज है. एजेंसी द्वारा घटिया बालू, गिट्टी व छड़ के साथ काफी कम मात्रा में सीमेंट का भी उपयोग किया जा रहा है. इसकी जांच के लिए डीसी के पास आवेदन भेजा जायेगा.

– सलमा खातून,

मुखिया

हाइलार्ट्स : बसबुटिया पंचायत के केंदुवाटांड़ गांव में हो रहा नाली का निर्माण

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >