वीएलई की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

पालोजोरी सीओ ने वीएलई के साथ बैठक कर विभागीय कार्यक्रम की समीक्षा

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा की अध्यक्षता में विभिन्न पंचायतों में कार्यरत वीएलई के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभागीय कार्यक्रमों को आमजन तक अधिक सुलभ बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान प्रभारी बीपीआरओ सुभाष राय, डिविजनल मैनेजर कुंदन कुमार, डीपीएम राजेश कुमार और बीपीसी रजाउल अंसारी भी उपस्थित रहे. बैठक में पंचायतों से आए शिफ्टेड वीएलई ने झारसेवा पोर्टल, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित अन्य तकनीकी व कार्य संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. वीएलई ने बताया कि कार्य के दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे सेवाएं देने में कठिनाई आती है. उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों से अपील की कि वे सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुए आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय योगदान दें. मौके पर विभिन्न पंचायतों के वीएलई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >