Deoghar news : बालू ट्रेक्टर पकड़ने गयी पुलिस के वाहन को ट्रैक्टर ने मारा धक्का, हुआ फरार

पथरड्डा ओपी पुलिस बुधवार रात को बालू ट्रैक्टर पकड़ने गयी, तो बालू ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन मे धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया.

सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी पुलिस बुधवार रात को बालू ट्रैक्टर पकड़ने गयी, तो बालू ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन मे धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पत्थरड्डा ओपी पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के घर कार्रवाई के लिए गयी . इस दौरान ट्रैक्टर मालिक के परिजनों और पुलिस में भिड़ंत हो गयी और पुलिस और ग्रामीणों की बीच मारपीट में दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गये, जिसके बाद दो बाइक को घटनास्थल पर छोड़ कर पुलिस कर्मी वापस पत्थरड्डा ओपी लौट आये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पथरड्डा ओपी व सारठ थाने की पुलिस बालू के अवैध उठाव की सूचना पर छापेमारी करने पथरड्डा गांव पहुंची. इस दौरान बालू लेकर आ रहा रहे ट्रैक्टर को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दिया. लेकिन ट्रैक्टर चालक ने पुलिस जीप को पीछे से धक्का मारा और बालू लदा ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन रात के अंधेरा का फायदा उठाकर वह भाग निकला. जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के घर पहुंची. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के साथ जमकर मारपीट की. घटना के बाद गुरुवार सुबह को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह , एसडीपीओ रंजीत कुमार लकड़ा, सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार आदि ने पथरड्डा धनपलसी गांव पहुँच कर मामले की जानकारी ली. ट्रैक्टर मालिक और ग्रामीणों में हुई भिड़त, दो पुलिस कर्मी हुए जख्मी पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर छोड़ी दो बाइक बालू चोरी रोकने गयी पुलिस की जीप को ट्रैक्टर ने मारा धक्का पुलिस व ग्रामीणों के बीच मारपीट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAMAKANT MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >