पालोजोरी में धूमधाम से मनी डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती, निकली भव्य रैली

पालोजोरी में नागरिक मंच व मुखिया संघ ने निकली रैली

पालोजोरी. पालोजोरी में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, आंबेडकर नगर के ग्रामीणों और पूर्व विधायक ने माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान भाकपा नेता पशुपति कोल, छाया कोल, मुखिया संघ से जुड़े प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता झंटू महरा, सुनिल दास, गंगाधर दास, नेपाल मेहरा, लोचन मेहरा, बलराम दास, अमृत महार और राजेंद्र मेहरा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उपस्थित नेताओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है. इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पिंटू हालदार, अजय शर्मा, किशन झाझरिया, गुलशन कुमार, राजेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया. आंबेडकर जयंती के अवसर पर आंबेडकर नगर और बाजार क्षेत्र के लोगों ने एक भव्य रैली भी निकाली. रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया. पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह भी रैली में शामिल हुए. रैली आंबेडकर चौक से शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः चौक पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर जय भीम और जय संविधान के नारे लगाये. इससे पूर्व श्रीमती अनारकली प्लस टू स्कूल मैदान से मुखिया संघ द्वारा भी रैली निकाली गयी, जो आंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुई. मौके पर मुखिया संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष कुमार राजीव रंजन, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष नौसाद हक, पालोजोरी मुखिया अंशुक साधु, बगदाहा मुखिया गोलक बिहारी यादव, जमुवा मुखिया नीतू कुमारी, सगराजोर मुखिया शोएब अंसारी, बांधडीह मुखिया मिरुदी मुर्मू, जीवनाबांध मुखिया प्रतिनिधि मकबूल अंसारी, पथरघटिया मुखिया प्रतिनिधि भाजो मियां आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >