कोलकाता में सीसीएम एवार्ड से सम्मानित हुए सीआईटी फिरोज

आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत मधुपुर में सीआईटी पद पर कार्यरत मो फिरोज अख्तर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सीसीएम एवार्ड से सम्मानित किया गया

मधुपुर. आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत मधुपुर में सीआईटी पद पर कार्यरत मो फिरोज अख्तर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सीसीएम एवार्ड से सम्मानित किया गया. कोलकाता में आयोजित सादे समारोह में सीसीएम डाॅ उदय शंकर झा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. आसनसोल मंडल के चेकिंग ब्रांच में एक मात्र मो फिरोज को उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित किया गया. इन्होंने अपने कार्यों के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निर्वाहन करते हुए रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी की है, जो काबिले तारीफ है. रेलवे ने इनके मेहनत व लगन की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया था. ताकि अन्य कर्मियों को भी इनसे प्रेरणा मिले. फिरोज के सम्मानित होने पर स्थानीय टीटीई समेत अन्य रेलकर्मियों में हर्ष का माहौल है. रेल अधिकारी व कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHAILESH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >