जनगणना कार्य के लिए 350 प्रगणक व 50 पर्यवेक्षकों की होगी प्रायिनियुक्ति

मई से शुरू होगी जनगणना 2027, 1–15 मई तक स्व-गणना का विकल्प

सारठ. प्रखंड में जनगणना 2027 की प्रक्रिया मई महीने से शुरू होने जा रही है. इस संबंध में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक मई से 15 मई तक आम लोगों को स्व-गणना का विकल्प दिया जाएगा. इस दौरान लोग सरकार द्वारा जारी किए गए जनगणना एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने एप के जरिए अपनी जानकारी दर्ज की होगी, वे जनगणना करने पहुंचे कर्मियों को पावती संख्या उपलब्ध कराएंगे, ताकि दर्ज डेटा का मिलान कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान गणना का कार्य किया जाएगा. इस अवधि में प्रतिनियुक्त प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का नंबरिंग करेंगे. सारठ प्रखंड के कुल 390 गांवों (जिनमें 344 चिरागी और 46 बेचिरागी गांव शामिल हैं) में इस कार्य के लिए लगभग 305 प्रगणकों और 50 सुपरवाइजरों की तैनाती की जायेगी. प्रगणकों द्वारा परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की भौतिक स्थिति, बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं की उपलब्धता, साथ ही परिवार के पास मौजूद वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की संख्या सहित सरकार द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर सरकार को उपलब्ध कराई जायेंगी. मकान गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनगणना की अगली चरण की कार्यवाही शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >