बाइक चोरी का दर्ज कराया मामला

मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा मोहल्ले का मामला

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा मोहल्ले से पिछले दिनों हुए बाइक चोरी का मामला रविवार को दर्ज किया गया है, जिसमें बाइक मालिक छीटनवाडीह निवासी सुनील रवानी ने बताया कि वे पिछले दो अक्तूबर को अपनी बाइक शेखपुरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास खड़ी कर मेला देखने लगा. मेला देखने के बाद अपने बाइक के पास गया तो देखा कि वहां बाइक संख्या जेएच 15एल- 9569 गायब है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बताते चले कि पिछले शनिवार को भी मधुपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट से अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति का हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ली थी. बाइक मालिक पालोजोरी थाना के नकटी गांव निवासी अशोक रजक ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि शनिवार को मधुपुर न्यायालय आए थे. कचहरी गेट के सामने अपनी बाईक जेएच 04 भी 1847 खड़ी कर अधिवक्ता परिसर में काम के लिए गये. कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाईक गायब है. आसपास के लोगों से पूछताछ किया. पर कुछ पता नहीं चला. शिकायत पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >