शादी का झांसा देकर ₹1.60 लाख लेने, मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

सारठ थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव का मामला

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी ताजीम शेख ने अपनी बेटी की शादी तय होने के बाद शादी नहीं करने, पैसा वापस नहीं करने, मारपीट और छिनतई करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ताजीम शेख ने अपनी बेटी की शादी देवघर के हिरना गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे के साथ 22 नवंबर 2025 को तय की थी. शादी के खर्च के नाम पर लड़के और पिता को एक लाख 60 हजार नकद दिया गया. बाद में लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उस युवक का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी मिली. साथ ही उक्त महिला के पति द्वारा न्यायालय में मामला भी दर्ज कराया गया है. इसके बाद पंचायत के माध्यम से 17 जनवरी 2026 तक शादी के लिए लिए गये पैसे वापस करने का निर्णय हुआ था. ताजीम शेख ने बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद गांव के लाल मोहम्मद, जो शादी के अगुवा थे, से पैसा वापस करवाने की बात कही गयी. आरोप है कि बार-बार पैसे की मांग करने पर कुछ दिनों पूर्व हिरना निवासी उक्त शख्स तथा सबैजोर गांव निवासी नूर मोहम्मद और लाल मोहम्मद हरवे हथियार के साथ उनके घर पहुंचे और पंचायत का एकरारनामा वापस करने का दबाव बनाया. पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने पैसे लौटाने के बाद ही एकरारनामा वापस करने की बात कही, तो आरोपियों ने मारपीट की. साथ ही घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ 45 हजार नकद और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >