ग्रामीणों ने चोर को रंगेहाथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीगढ़ी का मामला

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीगढ़ी मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान से चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में सारठ के बभनगांवा के दुकानदार प्रेम पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. दिये आवेदन में जिक्र किया है कि मनीगढ़ी मोड़ स्थित दुकान में बीते रात एक बजे के करीब अज्ञात चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया. इसकी जानकारी बगल के ग्रामीणों को हो हुई और एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. वहीं, एक भागने में सफल रहा. पकड़ाये गये चोर ने अपना नाम सैफ अली (30) उत्तराखंड के देहरादून जिले के ग्राम कुंजा का बताया है. इसके पास से चांदी के जेवर और गेंता बरामद किया गया.वहीं, दुकानदार ने कहा कि 25 हजार के चांदी के जेवर गायब है. इसके पूर्वी संबंधित दुकानदार की दुकान में शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसका अभी तक कुछ कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पकड़े गए चोर ने ग्रामीणों के समक्ष चोरी करने की बात स्वीकार की है. इधर, पुलिस मामला दर्ज कर पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >