पेड़ पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो पक्षों में बकझक

पालोजोरी थाना की बांधडीह पंचायत के लखीबाद गांव का मामला

पालोजोरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह पंचायत के लखीबाद गांव में शुक्रवार को एक पक्ष विशेष के द्वारा पेड़ पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक व मामूली धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. इसके कारण गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया. धक्का-मुक्की के दौरान गांव की एक महिला तारा देवी को हल्की चोट आयी है. घटना की सूचना पाकर लोगों ने पुलिस को खबर दी. वहीं, सूचना पाकर पालोजोरी पुलिस थाना प्रभारी सालो हेंब्रम की अगुवाई में दलबल के साथ लखीबाद गांव पहुंची व मामले की जानकारी ली. इसके अलावा मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सारठ रंजीत लकड़ा व सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ लखीबाद गांव पहुंचे. एसडीपीओ ने दोनों पक्षों की बातें सुनी व आपस में वार्ता कराते हुए मामला को शांत करवाया.

मुखिया की अगुवाई में हुई शांति समिति की बैठक:

बांधडीह पंचायत की मुखिया मिरुदी मुर्मू की अगुवाई में गांव में ही शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान बसबुटिया के मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी, पालोजोरी थाना प्रभारी सालो हेंब्रम समेत गांव के लोगों ने शिरकत किया. शांति समिति की बैठक के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलह कराया गया व एक सुलहनामा सर्वसम्मति से तैयार किया गया. सुलहनामा पत्र में यह जिक्र किया गया है कि दोनों पक्ष पूर्व से भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं और आगे भी इस भाईचारे का ख्याल रखते हुए एक-दूसरे के पर्व-त्योहार का सम्मान करेंगे और ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे, जिससे दोनों पक्ष की भावनाओं को ठेस पहुंचे. समझौता पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि किसी भी पक्ष के द्वारा त्योहार के दौरान नए सिरे से कुछ नहीं किया जायेगा, जिसके तहत ना तो अतिरिक्त लाउडस्पीकर आदि लगाया जायेगा और ना ही किसी अन्य तरह का काम किया जायेगा.

होली तक गांव में रहेगी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति :

वहीं, एहतियात के तौर पर गांव में दो दर्जन से ज्यादा जवानों की तैनाती की गयी है.

हाइलार्ट्स : लाउडस्पीकर लगाने का विरोध करने पर की धक्का-मुक्कीपेड़ पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच नोकझोंकप्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला हुआ शांतएसडीपीओ सारठ की अगुवाई में पालोजोरी व सारठ थाना प्रभारी समेत पुलिस पहुंचीमुखिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कर मामला हुआ शांतएहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कर रही है कैंपपालोजोरी थाना की बांधडीह पंचायत के लखीबाद गांव का मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >