सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के हेठ बामनगामा गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो भाई में मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गया. घटना को लेकर दोनों भाई ने गाली गलौज कर मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के रामदेव यादव का आरोप है कि उनके बड़े भाई ब्रह्मदेव यादव, उनकी पत्नी और बेटे ने गाली-गलौज कर मारपीट की और उन्हें घायल किया. साथ ही बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट और महिला के जेवर छिनने का आरोप लगाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष की मनोरमा देवी का कहना है कि रामदेव यादव ने बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गयी. साथ ही बीच-बचाव करने पर उनके पति के साथ भी मारपीट का आरोप है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घरेलू विवाद को लेकर दो भाई में मारपीट, मामला दर्ज
सारठ के हेठ बामनगामा गांव में घरेलू विवाद का मामला
