दो पक्षों में मारपीट, काउंटर केस दर्ज

मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा शेखपुरा मोहल्ला का मामला

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा शेखपुरा मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तलवारबाजी व रॉड से भी मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्षों की ओर से महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायले में से कुछ लोगों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, कुछ लोगों का रांची रिम्स व पटना में इलाज चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मधुपुर थाना में शिकायत दी गयी है. जिसके आधार पर अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. प्रथम पक्ष से शकुंतला देवी ने मुरारी राउत, पिंटू राउत, गोपाल राउत, पवन राउत, नवल यादव, जुगल यादव, माधुरी देवी व कविता देवी को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं, दूसरे पक्ष से माधुरी देवी ने देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा मिरखी गांव निवासी द्वारिका यादव, पिंटू यादव, लाली यादव व बड़ा शेखपुरा मोहल्ला निवासी गंगाधर यादव, यामुन यादव, अर्जुन यादव, राहुल यादव, सहदेव यादव, राजा यादव, प्रकाश यादव व मुन्ना यादव को आरोपी बनाया गया है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस दोनों पक्षों से अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है. हाइलार्ट्स : संपत्ति विवाद में हुई मारपीट में महिला समेत एक दर्जन लोग घायल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >