Deoghar news : एटीएम में कार्ड फंसा : हेल्पलाइन नंबर बना जाल, एलआइसी एजेंट के खाते से 98800 रुपये गायब

एटीएम में कार्ड फंसने के बाद सारठ थाना क्षेत्र के खंखड़ा गांव निवासी से 98800 रुपये की ठगी कर ली. घटना डढ़वा नदी के पास के एसबीआइ एटीएम की है.

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र में एटीएम ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सारठ थाना क्षेत्र के खंखड़ा गांव निवासी एलआइसी एजेंट गोरांग चंद्र सिंह का कार्ड एटीएम मशीन में फंसने के बाद जालसाजों ने उनके एकाउंट से 98800 रुपये की ठगी कर ली. घटना सोमवार दोपहर की है, जब वे बेलाबगान स्थित बुलेट शोरूम के बगल स्थित एसबीआइ एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे थे. बताया जाता है कि कार्ड फंसने के बाद गोरांग ने एटीएम काउंटर पर चिपकाये गये कथित हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया. फोन करने पर जालसाजों ने उन्हें मशीन में तीन बार पिन डालने को कहा. इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने उनका पिन देख लिया.

इसके बाद फोन करने वाले ने उन्हें बैंक के पास बुलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला और फिर से एटीएम के पास आने को कहा गया. इसी बीच उनके खाते से दो बार में 40000 रुपये और 58800 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गये. दोबारा जब गोरांग एटीएम पहुंचे तो वहां कोई नहीं था. अंदर दूसरे व्यक्ति का एटीएम कार्ड फंसा देख उन्हें ठगी का अहसास हुआ. घटना के बाद गोरांग सीधे साइबर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने एटीएम में सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए बैंक की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया.

हाइलाइट्स

॰बेलाबगान एटीएम की घटना, कागज पर चिपका नंबर निकला फर्जी॰पिन डालते समय पीछे खड़े युवक ने देखी गोपनीय जानकारी

॰दो ट्रांजेक्शन में 40000 व 58800 रुपये ट्रांसफर

॰साइबर थाना में शिकायत, बिना गार्ड एटीएम पर सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >