किश्त लेकर घर नहीं बनाने वाले लाभार्थियों पर करें कार्रवाई

अबुआ व पीएम आवास कार्य में लायें तेजी : बीडीओ

सारवां. प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने अबुआ व पीएम आवास को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान बीडीओ ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के साथ आवास निर्माण कार्य की अद्यतन जानकारी पंचायत सेवकों से ली. समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने निर्देश देते कहा कि जिस लाभुक को दो किस्त का भुगतान हो गया है. जांचकर लाभुकों को प्रेरित कर अविलंब ढलाई कराएं. साथ ही कहा कि अगर आवास का दूसरा किस्त प्राप्त करने के बाद भी कार्य में लापरवाही कर रहे हैं. उन्हें समझाएं सरकारी राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करना या कार्य में कोताही बरतने से कार्रवाई हो सकती है. इस दौरान कहा जो लाभुक लिंटन अब तक नहीं किए हैं वे तेजी से निर्माण कार्य कर लिंटन और ढलाई करें. कहा अगर निर्माण कार्य में कोई समस्या हो तो लाभुक संपर्क करें, समाधान किया जायेगा. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, पंचायत सेवक संजय मंडल, निमाय चंद्र मंडल, जगदीश पंडित, बीटीएम आशीष दुबे व अन्य मौजूद थे. ————— अबुआ व पीएम आवास कार्य में लायें तेजी : बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >