अंग्रेजों के जमाने में बने पैदल उपरी पुल को किया जा रहा ध्वस्त

पुल मधुपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी व उत्तरी छोर में पैदल आवागमन का था साधन

मधुपुर. आसनसोल मंडल के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में अंग्रेजों के जमाने में बनाये गये पैदल उपरी पुल को डिमोलिश करने का काम किया जा रहा है. बताया जाता है कि उक्त पुल करीब सवा सौ साल पुराना था. जो मधुपुर के प्लेटफार्म संख्या एक से चार तक को आपस में जोड़ता था. इसके अलावा स्टेशन के दक्षिणी व उत्तरी छोर में पैदल आवागमन का साधन लोगों के लिए था. बताते चले कि उक्त पुल के बदले रेलवे द्वारा करीब तीन गुना चौड़ा नया पैदल पुल बनाया गया है, जिसमें लिफ्ट भी लगाया गया है. इसलिए पुराने पुल को खोलकर हटाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >