नशे से दूर रहने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

मधुपुर: ब्रह्माकुमारी संस्था ने युवाओं को दिया सकारात्मक जीवन जीने का संदेश

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पटवाबाद स्थित आइटीआइ संस्थान परिसर में मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के एजुकेशन विंग के तत्वावधान में तनाव मुक्त व नशा मुक्त को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर कोलकाता से आये महेश भाई जीवन को तनाव मुक्त बनाये रखने की जानकारी दी. उन्होंने संस्थान के छात्रों को मेडिटेशन द्वारा कैसे आज हमारे जीवन में इतनी बड़ी-बड़ी परिस्थितियों का हमें सामना करना पड़ता है उसको हम सहजता से पार कर सकते हैं. इसके बारे में जानकारी दी. कहा कि राजयोग मेडिटेशन आपको अपने जीवन की हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है. यह मेडिटेशन सात दिन का कोर्स नि:शुल्क मधुपुर कुंडू बांग्ला रोड मध्य गली में प्रतिदिन सिखाया जाता है. वहीं, अनुराग अस्पताल में भी कर्मियों को तनाव व नशा मुक्त जीवन जीने के लिए जागरुक किया गया. मौके पर सरिता, विद्या माताजी, सूरज गुटगुटिया जी, स्नेहलता बहन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >