गैस दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने छापेमारी कर 250 ग्राम गांजा के साथ आरोपी दबोचा

मधुपुर में छापेमारी में पुड़िया गांजा बरामद

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी रोड स्थित एक रसोई गैस सामग्री बेचने वाले दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी के साथ करीब ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद किया है. बताया जाता है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालगढ़ निवासी जुनैद अंसारी के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी गैस दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा चला रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से 63 पुड़ियों में पैक कर रखा गया करीब 250 ग्राम गांजा बरामद किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम में सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार, शौकत खान सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >