शिवगंगा से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तालाब में तैरते अज्ञात 34 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया.

देवघर. बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तालाब में तैरते अज्ञात 34 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया. स्थानीय लोगों की सूचना पर बैद्यनाथ मंदिर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव 72 घंटे के लिए सुरक्षित शवगृह में रख दिया गया है, ताकि उसके कोई परिजन पहुंचकर पहचान कर सके. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >