रेलवे ट्रैक से करौं के युवक का शव बरामद

रेल पुलिस ने मदनकट्टा स्टेशन के निकट पोल संख्या 278/23-21 के पास अप ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.

मधुपुर. रेल पुलिस ने मदनकट्टा स्टेशन के निकट पोल संख्या 278/23-21 के पास अप ट्रैक से एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृतक के पास मिले आधार व पैन कार्ड से उसकी पहचान करौं थाना क्षेत्र के भोरनडीहा निवासी खूबलाल मंडल के पुत्र बलराम मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि, रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी. मदनकट्टा स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली. रेल थाना मधुपुर पुलिस अधिकारी ने शव का पंचनामा किया. इधर, शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. रेल थाना मधुपुर में यूडी मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >