फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 25 फरवरी तक

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शाहिद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, प्रशासनिक विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. इस अवसर पर उपाधीक्षक ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलेगा. कहा कि अब तक 83 प्रतिशत से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाया जा चुका है. जल्द ही शत प्रतिशत लोगों को दवा खिलाकर अभियान को सफल बनाया जायेगा. कहा कि जागरूकता से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है. स्वस्थ लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले समय में फाइलेरिया रोग से ग्रसित न हो. इसका परजीवी बहुत दिनों तक मनुष्य के शरीर में मौजूद रहता है और बीमारी का पता नहीं चलता है. यह सिर्फ रक्त जांच के द्वारा ही पता लगाया जा सकता है. उपाधीक्षक ने एमटीएस व एमपीडब्ल्यू को एक्शन प्लान अनुरूप शतत निगरानी रखकर दवा खाने से वंचित लोगों को शत प्रतिशत दवा खिलाने का निर्देश दिया. मौके पर पिंटू तिवारी, अभय कुमार, एमटीएस तपन कुमार, पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराज, बीपीओ ताहिर हुसैन, संगीता कुमारी, दामोदर वर्मा, एमपीडब्ल्यू संजीव कुमार, तनवीर आलम, विनोद कुमार दास, डिंपल कुमारी समेत सभी विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >