मलेरिया के लक्षण पाये जाने पर करायें जांच : डीएस

प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. अनुमंडलीय अस्पताल सभागार में शनिवार को अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ शाहिद की अध्यक्षता में वेक्टर जनित रोग संबंधी प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में सौ सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक द्वारा वेक्टर जनित रोगों से संबंधित सभी बीमारी मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, कालाजार, जापानी इंसेफेलाइटिस व चिकन गुनिया की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी. इन बीमारियों के बचाव, लक्षण, जांच व उपचार संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों के शीघ्र जांच कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान सहिया को मलेरिया रक्त पट्ट बनाने व आरडीके जांच का प्रशिक्षण दिया गया. वहीं, उपाधीक्षक डाॅ शाहिद ने कहा कि क्षेत्र में सभी लक्षण वाले व्यक्तियों का शीघ्र जांच करें. साथ ही घनात्मक संबंधी सूचित कर क्षेत्र में निरंतर सतत निगरानी रखें. ग्रामीणों को वीबीडी संबंधी निरंतर जानकारी व जनजागरुकता का निर्देश दिया. गंदगी व जलजमाव नहीं होने देने का निर्देश दिया गया. सहिया अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को सोते समय मच्छरदानी उपयोग किये जाने का प्रेरित करने को कहा. सभी को फाइलेरिया रोधी दवाई सेवन कराना है. मौके पर पिंटू तिवारी, एमटीएस तपन कुमार, एमपीडब्लू अजय कुमार दास, विनोद कुमार दास, तनवीर आलम, संजीव कुमार, बीटीटी नंदकिशोर चौधरी, सिकंदर शाही आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >