अपूर्ण आवास योजना को जल्द पूरा करें : को-ऑर्डिनेटर

सारठ की कैराबांक पंचायत की योजनाओं का प्रखंड समन्वयक ने किया निरीक्षण

सारठ बाजार. बीडीओ चंदन कुमार सिंह के निर्देश पर प्रखंड समन्वयक मोहन महरा ने कैराबांक पंचायत के कैराबांक, ढाला, अरैय, मुंडा, ढीबा, अलकुशा तथा मझालाडीह पंचायत के सोनाबाद, झुनाकी, कुशवारिया सहित अन्य गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान लाभुक लक्ष्मी देवी, संजय पहाड़िया, रोहित पहाड़िया, विनती देवी, लक्ष्मण मंडल, धनों बाकी, बालेश्वर सोरेन, रेखा देवी, भगवती देवी समेत अन्य कई लाभुकों के आवास अपूर्ण पाया गया. इस पर प्रखंड समन्वयक ने संबंधित लाभुकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर आवास योजना पूर्ण नहीं करने पर राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही मनरेगा मजदूरी भुगतान को लेकर संबंधित कर्मियों को समय पर डिमांड कराने एवं मजदूरों का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पंचायत सेवक दिलीप यादव, नित्यानंद यादव, पंचायत सहायक गौतम कुमार झा, वार्ड सदस्य पंकज कुमार राय के अलावा कई लाभुक एवं ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ramakant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >