झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बालेंद्र मुर्मू व बापी मंडल बने सचिव

पालोजोरी में झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन हुआ

पालोजोरी. झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन रविवार को किया गया.जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पालोजोरी प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में बालेंद्र मुर्मू जबकि प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सुरजीत मंडल उर्फ बापी मंडल को दी गयी. इसके अलावा जिला कमेटी ने कोषाध्यक्ष के रूप में बाल किशोर मुर्मू उपाध्यक्ष के रूप में परवेश खान, बबलू यादव व सैफुल अंसारी का मनोनयन किया गया. वहीं, अध्यक्ष व सचिव चुने जाने पर बालेंद्र मुर्मू व सुरजीत कुमार मंडल उर्फ बापी मंडल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन विस्तार के साथ पार्टी की मजबूती के लिए वे लोग नए युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे. साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा त्तपर रहेंगे. नवमनोनीत सदस्यों को झामुमो के युवा नेता सह सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, मुबारक अंसारी, भवेश दास, जमीला खातून समेत कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी. साथ ही आशा जताया नव गठित कमेटी पार्टी के बेहतरी के लिए कार्य करेगी. हाइलार्ट्स : झामुमो की युवा मोर्चा के प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन कार्यकर्ताओं ने नये पदाधिकारियों को दी बधाई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >