राज्य सरकार कर रही है वादा खिलाफी, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में नाकाम : भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारिियों ने किसानों के मुद्दों पर प्रखंड परिसर में धरना- प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.

प्रतिनिधि देवीपुर. भाजपा ने किसानों के मुद्दों पर प्रखंड परिसर में धरना- प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. गुरुवार को प्रखंड परिसर में देवीपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड इकाई ने विभिन्न समस्याओं व किसानों के मुद्दों को लेकर हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष हरिओम शरण और देवीपुर मंडल अध्यक्ष गंगाधर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया. वहीं अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. किसानों की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार की नीतियों को हर मोर्चे पर फेल बताया. इस दौरान देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त राजनीतिक लाभ के लिए किसानों से बड़े-बड़े वायदे किये गये थे. लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार उन वादों को भुला चुकी है. कहा कि सरकार की गलत और किसान-विरोधी नीतियों के कारण राज्य का अन्नदाता बेहाल और परेशान है. पार्टी उपाध्यक्ष पंकज भदौरिया ने कहा कि सरकार के वादे के अनुसार न तो 450 रुपया में गैस सिलेंडर मिल रहा है और न ही किसानों को उनकी उपज का सही दम मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने किसान हित में किये गये अपने वायदों को जल्द पूरा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में भाजपा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी. इस दौरान धान का एमएसपी 3200 करने, किसानों की ऋण माफी की सीमा बढ़ाकर दो लाख रुपैया करने. किसानों को समय पर सब्सिडी दर पर खाद, बीज व कृषि उपकरण उपलब्ध कराने समेत कई मांगों को रखा. मौके पर सचिन तिवारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बबलू पासवान, राजेंद्र राय, त्रिपुरारी दास, तीरथ राणा, बबलू सिंह, विकास वर्मा, पिंटू यादव, पप्पू रमानी, उमेश झा, तारकेश्वर कोल, यशोदा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >