भ्रष्टाचार पर रोक लगायें, जनता का ईमानदारी से करें काम : पूर्व कृषिमंत्री -सारठ प्रखण्ड मुख्यालय में भाजपा का रोषपूर्ण धरना व प्रदर्शन

प्रखंडों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की 14 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा अध्यक्ष के निर्देश

सारठ. प्रखंडों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की 14 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को भाजपा का रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पूर्व कृषिमंत्री सह पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हर तरफ लूट मचा रखी है. बीडीओ-सीओ पैसे देकर पोस्टिंग कराते है और ग्रामीण जनता से पैसे लूट रहे हैं. पूर्व मंत्री ने कहा उनके समय की स्वीकृत योजनाओं को महीनों से रोक रखा है. छह महीने का समय देने के बाद सुधार नही हो रहा है,भाजपा सड़क पर इट से ईंट बजा देंगे. मौके पर जिला महामंत्री पंकज भदौरिया, प्रकाश लाल, देबू पोद्दार, परमानंद ठाकुर, टिंकू सिंह, शेखर सिंह, विमल सिंह, पप्पू तिवारी, बासुदेव मंडल, बीरेंद्र यादव, किसन सिंह, दिलीप मेहरा, भीम सिंह आदि मौजूद थे.इस दौरान ज्ञापन बीडीओ चंदन कुमार सिंह को सौंपा. वहीं, सीओ कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MITHILESH SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >