भाजपा ने बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की दी जानकारी

सारवां के डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में कार्यशाला आयोजित

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा की ओर से सारवां व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई. मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संताल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है. साथ ही कहा कि सूची में मतदाताओं के नाम सुनिश्चित कराने तथा त्रुटियों में सुधार कराने में लोगों का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करें. वहीं, कार्यशाला में नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा आवश्यक सुधार कार्यों में सहयोग करने की अपील की गयी. इस दौरान कहा गया कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. मौके पर जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, महामंत्री सुनीता सिंह, दुमका जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, भाजपा नेता सीताराम पाठक, सोनारायठाढ़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, सारवां मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, लखोरिया सुनील कुमार मंडल, बलराम पोद्दार, सोनारायठाढ़ी महामंत्री मुन्ना सिंह, जयकांत मंडल, चतुरानंद यादव, मोहित ठाकुर आदि मौजूद थे. — लोकतंत्र की व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता महत्वपूर्ण : प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा की डकाय में बीएलए टू कार्यशाला आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >